राया में हर्षोल्लास के साथ निकली बजरंगबली की शोभायात्रा काली का अखाड़ा रहा आकर्षक का केंद्र
Gargachary Times
3 April 2026, 20:38
96 views
Mathura
राया , ( अमित अग्रवाल ) कस्वा राया में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह जगह मंदिरों में प्रातः सुंदरकांड का पाठ फूल बंगला , छप्पन भोग और भंडारों का आयोजन किया गया। कस्वे के हनुमान मढ़ी से बीर बजरंगी की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। जगह जगह भक्तजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मांट फाटक मथुरा मार्ग होते हुए कटरा बाजार रेतिया बाजार होते हुए मंदिर परिसर पर जाकर सम्पन्न हुयी। शोभायात्रा में माता काली का अखाड़ा आकर्षक का केंद्र रहा। भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रभुदयाल शर्मा
महेश अग्रवाल डॉ नरेंद्र रावत महावीर अग्रवाल चंद्रमोहन अग्रवाल कुलदीप शास्त्री विशाल पाराशर मण्डल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय आलोक अग्रवाल टीकाराम झम्मन सैनी शुभम अग्रवाल हर्ष अग्रवाल राम अग्रवाल प्रमोद गोयल कन्हैया लाल अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।