Loading...

विधायक ने सहकारी समिति में 20 लाख के कराये विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Gargachary Times 3 April 2026, 20:39 87 views
Mathura
विधायक ने सहकारी समिति में 20 लाख के कराये विकास कार्यों का किया लोकार्पण
गोवर्धन: वहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी ससिति में विधायक निधि ने करीब 20 लाख रूपये की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों का विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने फीताकाट कर लोकार्पण किया. वहीं क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष रामकिशोर प्रधान बसोंती ने विधायक का साफा,फूलमाला व स्मृति चिन्ह भेंट भव्य स्वागत किया. रामकिशोर प्रधान बसोंती अध्यक्ष क्षेत्रीय सहकारी समिति गोवर्धन ने बताया की विधायक निधि व अन्य योजनाओं के अंतर्गत करीब 20 लाख रूपये की धनराशि से समिति परिसर में शौचालय,आरओ, सोलर इनवर्टर, समरसेविल व टंकी की स्थापना सहित विभिन्न कार्यों का क्षेत्रीय विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने लोकार्पण किया गया. और उपस्थित सम्मानित सरदारी ने विधायक का पटका,फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट भव्य स्वागत किया. वहीं मोहन सिंह नेता ने विधायक ठा. मेघश्याम सिंह से मांग करते हुए कहा की क्षेत्रीय सहकारी समिति में किसानों के लिए विश्राम शेड, सोसाइटी प्रांगण में खरंजा निर्माण कार्य कराने एवं बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई. विधायक ठा. मेघश्याम ने कहा की गोवर्धन विधानसभा का एक व्यक्ति 100 रूपये लेने का दाग नहीं लगा सकता, गोवर्धन सीएचसी अस्पताल को 70 बैड का सुविधा युक्त अस्पताल कराया. गाँव बाटी में विद्यालय बनाया जिसमें गरीब बच्चों निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, गंठोली गाँव के निकट किसानों से पच्चास एकड़ जमीन खरीद ली हैं जिसमें बेहतरीन सुविधा युक्त बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा. गोवर्धन विधानसभा में चार साल में कार्य कराये जो अबतक नहीं हुए. जल्द ही मीठे पानी की व्यवस्था कराई जाएगी. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत मेंबर खजान सिंह ने की और संचालन ठा. परशुराम सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने की. इस मौके पर गोविन्द सिंह चौधरी, चेयरमैन रामफल मुंशी, दिलीप प्रधान महरौली, मोहन सिंह नेता कुंजेरा, मोहन प्रधान भवनपुरा, रमन सिंह अध्यक्ष सहकारी संघ, पंकज सिंह डायरेक्टर एलएसएस, रामधन शर्मा गोवर्धन, जगदीश कुंतल, मदन प्रधान मलसराय, दुर्गा प्रधान पलसों, दाऊजी प्रधान महरोली, नंदकिशोर डायरेक्टर भवनपुरा आदि उपस्थित रहे.
Follow Samachar24