Loading...

श्यामा - श्याम मिलन महोत्सव में मुखराई ग्राम में हुआ चंद्रावली एवं दान लीला का का हुआ भावपूर्ण मंचन

Gargachary Times 3 April 2026, 20:44 131 views
Dharam
श्यामा - श्याम मिलन महोत्सव में मुखराई ग्राम में हुआ चंद्रावली एवं दान लीला का का हुआ भावपूर्ण मंचन
राधाकुंड। राधारानी की ननिहाल मुखराई ग्राम में आयोजित श्यामा श्याम मिलन महोत्सव के तृतीय दिवस व्यासपीठ से संत प्रेमधन लालन जी महाराज ने कहा कि संत सद्गुरु की सेवा ही श्री कृष्ण की सेवा है। जो संत की सेवा करते हैं हमारे ठाकुर उनकी सब प्रकार से संभाल करते हैं। यद्यपि वे निज स्वरूप में तो नहीं आते लेकिन किसी न किसी रुप में अपने भक्त का उद्भव करने को वे तत्पर रहते हैं। वास्तव में संत सेवा परम सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि आज जब लोग अपने सच्चे हित से विमुख है और अपने बुजुर्गों की सेवा नहीं कर सकते तो संत सेवा अत्यंत दुष्कर है। यह तो उन्हीं के लिएबसंभव है जिनके हृदय में विराजकर स्वयं प्रभु प्रेरित करें। ब्रज के रसिक संत और मुखराई गांव की निधि महंत गर्वीली शरण महाराज के इक्कीसवे गोलोकवास के उपलक्ष्य में आयोजित श्यामा श्याम मिलनोत्सव में संत प्रेमधन लालन जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण आज भी अपनी समस्त लीलाएं इस ब्रज भूमि में कर रहे हैं, जो इस भाव में दृढ़ विश्वास नहीं रखता, वह वास्तव में श्रीकृष्ण के प्रेम और उनकी भक्ति के तत्व से अनभिज्ञ है। इससे पूर्व महोत्सव संयोजक महंत यादव शरण महाराज बाबू बाबा महाराज ने व्यासपीठ की आरती एवं पूजन किया। सायंकाल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण महाराज द्वारा चंद्रावली एवं दान लीला का मंचन किया गया। जिसका दर्शन कर बृजवासी कृतार्थ हो गए। लीला के माध्यम से श्री कृष्ण ने अपनी धरोहर गौरस के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लीला के माध्यम से आततायी शासक कंस के बृजवासियों द्वारा प्रतिकार के लिए बृजवासियों को प्रेरित भी किया। इस अवसर पर राधाकांत शर्मा, तुलसी स्वामी, घनश्याम शर्मा, कांता शर्मा, रागिनी कौशिक, माधुरी शर्मा, सुनील पंडित, अजय शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, भरत शर्मा, योगेश शर्मा, राधिका शर्मा, शैलू शर्मा, गोविंद पंडित, हिमांशु शर्मा, राधा शर्मा, सुप्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24