Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 April 2026, 20:48 112 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा  पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा चोरी/छिनैती/लूट की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त विकास पुत्र पम्मी लाल निवासी नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद को पुराना बाईपास रोड गेल गैस प्लांट के सामने खाली प्लाट से पहले थाना क्षेत्र टूण्डला से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से लूट की घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा करातूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटर साइकिल(बिना नम्बर प्लेट) सम्बन्धित मु0अ0सं0- 101/2026 धारा –310(2), 317(2) बीएनएस थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24