Loading...

एक दिन पूर्व खेतों पर स्थित एक कमरे में की गई उसकी हत्या, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

Gargachary Times 3 April 2026, 20:51 56 views
Mainpuri
एक दिन पूर्व खेतों पर स्थित एक कमरे में की गई उसकी हत्या, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार
एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर किरकिच में बुधवार को रात हुए आलोक हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग में आलोक की हत्या की गई। मृतक गांव की ही एक युवती से बात करता था। मृतकको शक था कि गांव का दूसरा युवक भी उसको प्रेमिका से बात करता है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। इसी विवाद को लेकर प्रेमिका के कथित प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आलोक शाक्य मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी प्रकाश चंद्र पुत्र प्रहलाद सिंह ने गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि एक अप्रैल को उसका भाई 21 वर्षीय आलोक शाक्य आलू के खेत पर गया था। जहां दो कमरे बने हुए हैं। यह एक कमरे में पहुंचा तभी वहां पाहले से घात लगाए बैठे लोगों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुके थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर | अभद्रता से नाराज था आरोपी, कुल्हाडी से किया हमला एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एलाऊ थाना प्रभारी अवनीश त्यागी, सर्विलांस सेल प्रभारी गगन गौड़ की टीम को लगाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी नमन शाक्य पुत्र अमर सिंह शाक्य निवासी रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि आलीक के प्रेम संबंध गांव की एक लड़की से थे। आलोक कहता था कि वह उसकी प्रेमिका से बात न करे। इसी बात को लेकर पिछले दिनों दोनों के बीच विवाद हुआ। आलोक ने उसके साथ अभद्रता की, इससे नाराज होकर घटना वाली रात वह कुल्हाडी लेकर खेत पर पहुंच गया और आलोक पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसे मार डाला। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा होने पर राहत की सांस ली है। लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच को तो 12 घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया। हत्यारोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Follow Samachar24