Loading...

मैनपुरी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Gargachary Times 3 April 2026, 20:52 108 views
Mainpuri
मैनपुरी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर थे। थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात जटपुरा गाँव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छिबरामऊ से रिश्तेदार आये हुए थे। रात साढ़े दस बजे के लगभग बाइक सवार वसीम, सत्तार और आफताब को पॉलीटेक्निक स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वसीम और सत्तार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आफताब की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
Follow Samachar24