Loading...

भाजपा सौदागर की तरह काम करती है, सब कुछ बेंच दे रही हैः अखिलेश यादव

Gargachary Times 3 April 2026, 21:03 90 views
Lucknow
भाजपा सौदागर की तरह काम करती है, सब कुछ बेंच दे रही हैः अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सौदागर की तरह काम करती है। सब कुछ बेंच दे रही है। भाजपा का लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना है। मुनाफाखोरी के कारण भ्रष्टाचार और मंहगाई दोनों बढ़ रही है। पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। भाजपा सरकार निवेश के बड़े-बड़े सपने दिखा रही थी, निवेश नहीं आया। भाजपा संविधान से नहीं मनविधान से चलती है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पार्टी के युवा संगठनों के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि आज युवा संगठनों की बैठक में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। बैठक में पार्टी ने तय किया है कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को सेक्टर और गांव स्तर पर मनाएगी। भाजपा सरकार में संविधान पर जो संकट है, उसकी चर्चा गांव स्तर पर की जाएगी। यादव ने कहा कि यह अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है। संत मारे जा रहे हैं। उनकी हत्याएं हो रही हैं। संतों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग बाबा साहब के दिए संविधान, डॉ. लोहिया के बताए रास्ते और नेता जी के दिए हुए समाजवादी विचारधारा पर चलते हुए समाज को नई दिशा देना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को मानती है। भाजपा एकतंत्र से चलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों का रक्षक है। बुनियाद है। भाजपा संस्थाओं का दुरूपयोग कर बुनियाद को कमजोर करना चाहती है। हम सब पीडीए के लोग एक होकर पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोगों को साथ लेकर 2024 के लोक सभा चुनाव की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर प्रदेश में पुनः समाजवादी सरकार बनाएंगे। विकास को गति देकर एक बार फिर यूपी को विकास के रास्ते पर लाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र में गोलियांें से दिन दहाड़े हत्याएं होती हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। गोरखपुर में गोली चली। भाजपा के सांसद सरकार के सबसे गरीब लोगों पर आरोप लगा रहे है। सांसद ने कहा न्याय नहीं मिलेगा तो पोल खोल दूंगा। जापान देखकर आने के बाद भी आंखे नहीं खुल रही है। प्रदेश में हर जगह वनस्पति पकड़ी जा रही है। लगता है कि यूपी में वनस्पति का रिसर्च सेन्टर खुल जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि यूपी में प्रत्येक दिन गांजा पकड़ा जाता है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया। प्राइमरी शिक्षा में पढ़ाई नहीं हो रही है। जहां गरीब परिवार के बच्चे पढ़ने जा रहे हैं, वहां स्कूल बंद कर दिया। पढ़ाई की व्यवस्था ही खत्म कर दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेकार कर दिया है। गलत ऑपरेशन हो जा रहे हैं। मरीजों को पर्याप्त दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार ने हद पार कर दी हैं, जानवर को लगने वाली सिरिंज आदमियों को लगाने के लिए खरीद ली है। मेडिकल क्षेत्र में इससे बड़ा नेग्लीजेंस और कुछ नहीं हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए का साथ लेकर पॉजिटिव और प्रोगेसिव तरीके से आगे बढ़ने का काम करेगी। हम लोगों को भाजपा की तरह नकारात्मक प्रचार नहीं करना हैं। भाजपा के लोग नकारात्मक हैं, उनके अंदर नकारात्मकता भरी है। भाजपा सरकार के अब कुछ ही दिन बचे हैं। उसके बाद उसे जाना ही है। यादव ने समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते हुए भाजपा का मुकाबला करें। भाजपा लोगों की आवाज दबा रही है, जो सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोलता है उसके साथ अन्याय किया जा रहा है। हर सीमा लांघ कर अत्याचार हो रहे हैं। डायल 100 की बेटियों ने जब अपना वेतन बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था तो कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार बेटियों की आवाज फिर दबा रही है। महिलाओं को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाएं। भाजपा सरकार को हटाएं, तभी न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को नहीं बढ़ाना चाहती है। लोगों को रूढ़िवादी बनाए रखना चाहती है। पढ़े लिखे लोग सरकार से सवाल करते हैं। सरकार सवाल नहीं सुनना चाहती है। लोगों को पढ़ाई लिखाई से दूर कर रही है। भाजपा लोगों को रूढ़िवादी और अंधविश्वास में फंसाना चाहती है। इसीलिए शिक्षा विभाग को चौपट कर दिया। प्राइमरी स्कूलों की जर्जर स्थिति को देखते हुए समाजवादियों ने पढ़ाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए काम किया था। अभिनव स्कूलों को बनाना शुरू किया था। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ और सैफई में अभिनव स्कूल बनाए गए थे। दिल्ली के संस्कृति स्कूल के तर्ज पर लखनऊ में बनाया गया। विभाग को हर जिले में इसी तरह स्कूल बनाने का निर्देश दिया गया लेकिन भाजपा सरकार ने लखनऊ के संस्कृति स्कूल को बेकार कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने शिक्षा को गुणवŸाापूर्ण बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। कोविड के समय लैपटॉप ने सबसे ज्यादा काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि एकतंत्र के मनविधान से चलने वाले लोग सोशल मीडिया के पक्ष में कभी नहीं रहे है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर लोकतंत्र को मजबूत करेगी। लोगों को बोलने का आजादी रहेगी। अखिलेश यादव ने कानपुर में इन्डस्ट्री को बर्बाद करने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। आज किसान संकट में है। किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे लाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों की फेलियर है। पिछली बार भी खाद के लिए किसान लाईनों में लगा था। भाजपा सरकार अब तो खाद के लिए, गंगा जी की सफाई के लिए और अन्य समस्याओं के लिए ईरान-इजरायल युद्ध को जिम्मेदार ठहरा देगी। किसान का आलू पड़ा है। सरकार ने कीमत नहीं दी। क्या इसके लिए भी भाजपा युद्ध को जिम्मेदार ठहरा देगी? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। लखनऊ में बना ग्रीन कारीडोर बर्बादी का कारिडोर है। इसमें चौराहो-चौराहों पर रूकना पड़ता है। ग्रीन कारीडोर से कहां जाना है, पता ही नही है। सड़क तो पहले ही बनी थी केवल चौराहे बना दिए और बता दिया ग्रीन कारिडोर है। इसकी डिजाइन गलत है। पुलिस को चौराहे पर बेरीकेडिंग लगाना पड़ रहा हैं। ग्रीन कारीडोर बर्बाद करने के लिए डिजाइन करने वाला जिम्मेदार है। लगता है इसकी डिजाइन मुख्यमंत्री जी ने की है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली का संकट है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी बिजली कारखाना नहीं लगाया। हरदुआगंज, पनकी, निवेली-लिग्नाइट थर्मल पावर प्लांट, ललितपुर में बिजली प्लांट, टांडा एनटीपीसी, मेजा में पावर प्लांट समाजवादी पार्टी सरकार में लगाया गया। भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में बने किसान बाजार, प्लासियो मॉल को बेच दिया। भाजपा सरकार ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी बेचने के लिए किया है। प्रदेश में कई एयरपोर्ट बंद है। सरकार नहीं चला पा रही है।
Follow Samachar24