Loading...

बरौली, बल्देव, क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान

Gargachary Times 6 April 2026, 09:47 15 views
Mathura
बरौली, बल्देव, क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान
जनपद मथुरा के बरौली, बलदेव, क्षेत्र में भयंकर बारिश व ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। बारिश से खेतों में जल भराव हो गया, जिससे किसानों की खड़ी व कटी पड़ी फसल ज्यादातर खराब हो गई है। फसल खराब होने से किसानों के लिए काफी समस्या बन गई। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत मथुरा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र मे किसानों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना और नष्ट हुई किसानों की फसल का मौका मुआयना किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने किसानों के दर्द को देखते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की सरकार से अपील की । वही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने खेतों जाकर किसानों की फसलों का मुआयना भी किया जिसमें रामगोपाल तोमर,रामू तोमर, मधुर तोमर, शिवकुमार परिहार, उदयवीर सिंह परिहार, भोला परिहार, कृष्ण परिहार, तेजवीर सिंह परिहार, श्यामवती देवी आदि मौजूद रहे। जिन्होंने बलदेव क्षेत्र के शेल खेड़ा मौजा गडसौली मौजा जादोपुर मौजा बरौली मौजा सहित कई जगहों पर निरीक्षण किया ।
Follow Samachar24