Loading...

किसानों की फसलों का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 6 April 2026, 09:48 7 views
Mathura
किसानों की फसलों का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील छाता के ग्राम चौमुंहा एवं पसौली तथा तहसील सदर के ग्राम देवी आटस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया गया। जनपद में हाल ही में आई तेज़ आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभावित ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील छाता के ग्राम चौमुंहा एवं पसौली तथा तहसील सदर के ग्राम देवी आटस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को निर्देश दिए कि सभी किसानों के फसलों का सर्वे का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही को समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता से करे तथा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों द्वारा बारी-बारी से अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षति का आकलन शीघ्रता से पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा निर्धारित राहत सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और वास्तविक नुकसान का सही आंकलन प्रस्तुत किया जाए।
Follow Samachar24