स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजली घर पर किया हंगामा
Gargachary Times
6 April 2026, 09:48
10 views
Mathura
मथुरा के गोवर्धन में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बिना अनुमति स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली काटने के आरोप लगाए गए हैं।जी हां गोवर्धन की कृष्णा कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुंच गईं। महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनकी मर्जी के बिना पुराने मीटर हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।महिलाओं का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा करती हैं।उसके बावजूद कई बार उनकी बिजली काट दी जाती है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं का आरोप है कि हम लोगों ने बिल जमा किया है फिर भी बिजली काट दी जाती है और जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं ये गलत है।