Loading...

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध कारतूस सहित अभियुक्त समीर को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 April 2026, 09:50 83 views
Firozabad
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध कारतूस सहित अभियुक्त समीर को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त समीर पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला पडाव, रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को अहमदिया स्कूल थाना क्षेत्र शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त समीर के कब्जे से 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 243/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहाबाद पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त समीर को मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
Follow Samachar24