आगरा आंवल खेड़ा चौकडा के दंगल में जूझे दो महाबली
Gargachary Times
6 April 2026, 09:50
89 views
Agra
आंवल खेड़ा क्षेत्र के गांव चौकडा में रविवार सायं ग्रामीणों द्वारा कराये गये दंगल में आखिरी कुस्ती में दो महाबली काफी देर तक जूझते रहे लेकिन कोई एक दूसरे को मात नहीं दे पा रहा था आखिरी कुश्ती में 31000 रुपए का इनाम था जिसे पाने के लिये रामेश्वर पहलवान हाथरस और राजेश पहलवान सेमरा थाना खंदौली एक दूसरे पर दांव आजमाते रहे अंत में कुस्ती बराबर पर रही।
इससे पहले 4100 और 21000 की दो और कुस्तियां कराई गई । जिनमें 21000 हजार की कुश्ती गढी महाराज के सुरेश पहलवान और हाथरस के अरविंद पहलवान के बीच हुई वह भी बराबरी पर छूटी। 4100 की कुश्ती फिरोजाबाद के पहलवान मोहन और सैमरा के पहलवान सचिन के बीच हुई जिसमें सचिन की जीत हुई। दंगल में 31000 रुपए का इनाम क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और 21000 का इनाम भाजपा नेता सीटू चौहान की तरफ से दिया गया।
चौकडा में हर वर्ष कुस्ती दंगल का आयोजन सैमरा दंगल के एक दिन बाद किया जाता है।
आयोजन में राजीव चौहान प्रधान गजेंद्र चौहान ,अरविंद चौहान , अमन चौहान, डा. लाल कुमार ,अज्जू मल्ल , जयवीर मल्ल , सौरभ चौहान, लक्ष्मण परमार , निखिल परमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
दंगल में शामिल हुए क्षेत्रीय नेता और समाज सेवी सपा नेता डॉ शिवराम यादव जिला पंचायत सदस्य भाजपा हरिकृपाल सविता भाजपा नेत्री रूपेश चौहान प्रधान शेर खा रोहित चौहान सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में में पहुंचे।