ट्रैक्टर मार्च निकाला किसानों ने डीएम को सोपा ज्ञापन
Gargachary Times
6 April 2026, 09:51
127 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर में भारतीय किसान यूनियन भाकियू अराजनैतिक ने आज ट्रैक्टर मार्च कर ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर को ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलंदशहर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च हुआ कार्यक्रम की व्यवस्था चौधरी धर्मवीर सिंह जिला प्रभारी रोहित चौधरी सलेमपुर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता मनवीर पहलवान ने की कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लू चौधरी एनसीआर महासचिव , व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष युवा चौधरी इस्तकार रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नईम व प्रदीप गोड़ ने किया आज की महापंचायत में मुख्य मांग निम्नलिखित है
1 लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने के लिए बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग व अन्य जगहों पर रास्ता दिया जाए सर्किल रेट 20% उन गाटा संख्याओं का बढ़ाया जाए जो हाईवे में जा रही है
2 सरकारी कर्मचारियों के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों से बचने के लिए ब्लॉक ऊंचा गांव के थाना नर्सेना में ,ब्लॉक अनूपशहर के थाना अनूपशहर में गलत तरीके से किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो भ्रष्टाचारियों को शरण दे रहे अधिकारियों के खिलाफ व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो
3 बिन मौसम बरसात से जो किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसका आकलन कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए
4आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए
5 गलत रिपोर्ट प्रेषित करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो
6 किसानों के साथ हो रही चार से पांच प्रतिशत की कटौती करने वाले मिल तौल केंद्र व घटतोली करने वाले मिल तौल केंद्रों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए
7 जनपद बुलंदशहर के किसानों को बीज खाद कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जाएं
8 केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूपों का गवन किया जा रहा है वह किसानों से ज्यादा अन्य लोगों के साथ साठ गांठ कर मक्का बाजरा गेहूं धान आदि खरीददारी की जा रही है जिसमें कागजात में बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो
9 राहवीर योजना का लाभ जनपद के लोगों को दिलाया जाए जिससे उचित समय पर इलाज मिलने पर दुर्घटना होने वाले व्यक्ति की जान को बचाया जा सके
10 स्मार्ट मीटर लगाने पूर्ण प्रतिबंध हो पूर्व की भांति विद्युत मीटर लगाई जाए
11 पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताब पूर्णत लागू है फीस की मनमानी पर रोक लगे
12 जनपद बुलंदशहर व अन्य प्रदेश में हो रही गैस की कालाबाजारी बंद हो पूर्व की भांति गैस सिलेंडर दिए जाएं
13 अग्नि वीर योजना में 80% अग्नि वीर परमानेंट हो पेंशन दी जाए तनख्वाह व अन्य भक्तों में वृद्धि की जाए
14 झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई हो
इस मौके पर हजारों किसान देवता ट्रैक्टर गाड़ियां बाइक मातृशक्ति पूर्व सैनिक कई ग्राम प्रधान ,50 गांव के किसान एवम् कर्नल जयप्रकाश सिंह , राष्ट्रीय सचिव राजा सैफी,कपीश त्यागी, अंकुर त्यागी, धीरज भाटी, रोहतास यादव, सचिन चौधरी, गुड्डू गुलावठी, सीटू लोधी, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, सरफराज, उमर सैफी, सावेज खान, सैजी खान, अरविंद शर्मा, अराफात नंबरदार, कपिल गुर्जर, मोनू बरौली, बिंदु जाटव, दीपक शर्मा, सुनील गढ़िया, केपी सिंह, योगी उर्फ योगेंद्र राघव,राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज प्रधान सलेमपुर ,जितेंद्र चाहर, सुनील चौधरी ,नरेंद्र राव, धीरज चौहान, सतेंद्र शर्मा ,राहुल चौधरी ,पवन कुमार ,नरेश कुमार ,डॉ डीके आर्य ,संजय सिंह ,पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, मोनू, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह ,मोहन चौधरी, रकम सिंह ,सुमित कुमार ,हीरालाल शर्मा ,शिवम चौधरी, गजेंद्र लोधी, डाली बलरामपुर, उपेंद्र मलिक प्रधान, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे 20 दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट बुलंदशहर पर किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन बुलंदशहर की होगी राजेश चौहान जिंदाबाद मांगेराम त्यागी जिंदाबाद हरि नाम वर्मा जिंदाबाद धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद चौधरी दिगंबर सिंह जिंदाबाद जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद