Loading...

जमालपुर के मनीष कुमार बने नायब तहसीलदार, लाइब्रेरी में हुआ जोरदार स्वागत

Gargachary Times 6 April 2026, 19:48 128 views
Mathura
जमालपुर के मनीष कुमार बने नायब तहसीलदार, लाइब्रेरी में हुआ जोरदार स्वागत
फरह। थाना फरह क्षेत्र के जमालपुर निवासी मनीष कुमार ने 159वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार बनने का गौरव प्राप्त किया है। सफलता की खबर मिलते ही श्री बांके बिहारी लाइब्रेरी पहुँचे मनीष का छात्रों और संचालकों ने जोरदार स्वागत किया। लाइब्रेरी के संचालक जयवीर सिंह ने बताया कि मनीष रोज़ करीब 12 घंटे पढ़ाई करते थे, अनुशासन और लगन से वह अलग ही धरातल के छात्र रहे। उनकी सफलता से लाइब्रेरी परिवार को भी गर्व हो रहा है। मनीष ने सफलता का श्रेय लाइब्रेरी को देते हुए कहा कि ऐसा घर जैसा माहौल और सुविधाओं वाली जगह उन्होंने कहीं नहीं देखी। पढ़ाई की शांत व्यवस्था, समयबद्धता और सहयोगी वातावरण ने उनकी मेहनत को दिशा दी। उन्होंने जयवीर सिंह को विशेष धन्यवाद दिया, जो युवाओं के लिए ऐसी व्यवस्था खड़ी कर रहे हैं। स्वागत समारोह में मौजूद छात्रों ने मनीष से प्रेरणा ली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स माँगे। मनीष ने निरंतरता, समय-प्रबंधन और आत्मविश्वास को कुंजी बताया। इस उपलब्धि से जमालपुर गाँव में खुशी की लहर है, परिवार और ग्रामीण बधाई दे रहे हैं। मनीष की सफलता छोटे कस्बों के युवाओं के लिए मिसाल बनी, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी ऊँचा सपना देखा और उसे पूरा किया। इस मौके पर पंकज चौधरी, राहुल,संजय,विष्णु, हरदेश ,कमल,सौरव,मनोज, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24