वृंदावन जन सेवा समिति की आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन
Gargachary Times
6 April 2026, 19:49
96 views
Mathura
वृंदावन । प्रेम गली स्थित श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में वृंदावन जन सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने की। जिसमें मुख्य रूप से बंदरों का आतंक, आए दिनों लगने वाला जाम, शहर में अतिक्रमण, मंदिर समिति के बावजूद भी अनाज मंडी का स्थानांतरण न होना, सड़को पर दूषित जल प्रवाह एवं यमुना शुद्धिकरण जैसे बड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें बोलते हुए पंडित बिहारी लाल विशिष्ट ने कहा कि वृंदावन नगर एक धार्मिक स्थल है, सारे विश्व के लोग भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का दर्शन, प्राचीन मंदिरों का दर्शन, यमुना स्नान आदि अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते है। लेकिन वृंदावन की अव्यवस्थाओं, बंदरों के आतंक, नगर में जाम की समस्या, अतिक्रमण की समस्या एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के कारण इनकी भावनाओं को गहरा आघात पहुंचता है। शासन प्रशासन पूर्ण जानकारी होने के बावजूद भी ई रिक्शाओ का अवैध संचालन एवं मंदिरों के पुजारियों के लिए पुजारी आयोग बनाने के लिए, यमुना के घाटों पर सौंदर्यीकरण आदि समस्याओं को लेकर चिंतन और मंथन किया गया। यदि परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान न किया गया, तो बाध्य होकर बृजवासियों को जन आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। जो भी धन राशि विकास के लिए आती है, उसका संपूर्ण सद्पयोग न होना ही वृंदावन वासियों के लिए कलंक की बात है। सभी ने एक स्वर से कहा कि वृंदावन का विकास हो और विनाश करने वालों का विनाश हो। मंडी समिति के द्वारा मंडी भवन पिछले पांच वर्षों से निर्मित होकर खाली पड़ा है। उसमें आज तक अनाज मंडी और सब्जी मंडी को नहीं पहुंचाया गया है। जिससे कही न कही नगर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
वही इस मौके पर आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि नगर में ई रिक्शा की समस्या घनघोर समस्या बन गई है। इसके निजात के लिए सरकार को उन पर कठोर अर्थ दंड का प्रावधान करना चाहिए। जिससे की उनमें भय व्याप्त हो। जिससे वह नगर में सही तरीके से चले और जाम की समस्या से नगर को निजात मिल सके। इस मौके पर आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी, आचार्य राकेश शर्मा, महंत राम दास, सुखराम दास, बालों पंडित, आचार्य गोपाल शर्मा, आचार्य राजेश शास्त्री, रामबाबू शर्मा, गिर्राज शरण शर्मा, बृजेश गिरी, संजय शर्मा, राजू मुकुट वाले, गोविंद त्रिपाठी, रवि शर्मा, नकुल शर्मा, विजय गौतम आदि मौजूद रहे।