Loading...

हर बुजुर्ग का सपना पूरा”: कुलदीप ठाकुर 15 को महुअन टोल से भेजेंगे निशुल्क कैला देवी बस-यात्रा

Gargachary Times 6 April 2026, 19:49 142 views
Mathura
हर बुजुर्ग का सपना पूरा”: कुलदीप ठाकुर 15 को महुअन टोल से भेजेंगे निशुल्क कैला देवी बस-यात्रा
फरह। एसकेएम ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने बुजुर्गों की आस्था को पंख देने की ठोस पहल की है। 15 अप्रैल दोपहर 2 बजे महुअन टोल से बस रवाना होगी, जो क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों—महिला और पुरुष—को राजस्थान के माँ कैला देवी धाम ले जाएगी। कुलदीप ठाकुर केहना है—जिन बुजुर्गों ने हमारे लिए, क्षेत्र और देश के लिए इतना दिया, उनके चरणों में हाजिरी लगाकर माता रानी का आशीर्वाद दिलाना कर्तव्य है। यात्रा में खाने-पीने, प्रसादी और रात को जागरण की व्यवस्था रहेगी, ताकि सभी भक्त माता के दरबार में हाजिरी दे सकें। टोल प्रबंधक जयपाल सिंह ने बताया इच्छुक बुजुर्ग मोहन टोल पर आधार-कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह है, ताकि अधिक से अधिक मनोरथ पूरे हों। परिजन नाम लिखवा रहे, युवाओं ने स्वयंसेवा की पेशकश की। लोग इसे धर्म से बड़ा सामाजिक प्रणाम मान रहे हैं: व्यस्तता या विवशता में छूटे तीर्थ को पूरा करने का विनम्र प्रयास। कुलदीप ठाकुर की इस सेवा-यात्रा को भक्ति, सेवा और समुदाय के संगम के रूप में देखा जा रहा है।
Follow Samachar24