Loading...

7 अप्रैल से फरह सीएचसी पर सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन अभियान

Gargachary Times 6 April 2026, 19:50 165 views
Mathura
7 अप्रैल से फरह सीएचसी पर सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन अभियान
फरह। सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के तहत 7 अप्रैल से कस्बा फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि अभियान में उन बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन दी जाएगी, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, 15 वर्ष में चल रही हैं और 15वाँ जन्मदिन अभी नहीं मना हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे जन-जागरूकता और रोकथाम की दिशा में अहम कदम मान रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और विभाग ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सीएचसी फरह में टीकाकरण व्यवस्था बनाई गई है, ताकि अधिकतम बालिकाओं तक लाभ पहुँचे। चिकित्सा कर्मियों की टीमें तैनात की गई हैं, जो वैक्सीन के महत्व की जानकारी भी देंगी। डॉ.रामवीर सिंह ने सोमवार शाम 4:30 बजे अपील की कि अभिभावक 14 वर्ष पूरी कर चुकी बालिकाओं को सीएचसी लाकर टीकाकरण कराएँ। उन्होंने कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है और समय पर टीका लगवाना बेहद जरूरी है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुँचकर सहयोग की अपील की है, ताकि योजना का पूरा लाभ समुदाय को मिले।
Follow Samachar24