Loading...

पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन

Gargachary Times 6 April 2026, 19:54 138 views
Firozabad
पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गये मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज- 05 द्वितीय चरण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद, उपजिलाधिकारी फिरोजाबाद, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से समाज को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया । उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली नुक्कड़ नाटक टीम की छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेलों जैसे जूडो, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन एवं तैराकी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाली जनपद की महिला खिलाड़ियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आज बालिकाएं शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन कर रही हैं । कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण, शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Follow Samachar24