Loading...

चार्जिंग पर लगी बैटरी फटी, मकान में लगी भीषण आग, आग बुझाते समय 8 लोग झुलसे

Gargachary Times 6 April 2026, 19:55 111 views
Firozabad
चार्जिंग पर लगी बैटरी फटी, मकान में लगी भीषण आग, आग बुझाते समय 8 लोग झुलसे
फ़िरोज़ाबाद। जनपद के शिकोहाबाद नगर में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब चार्जिंग पर लगी बैटरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित मोहल्ला सराय की है, जहां मोहम्मद रशीद के घर में दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बैटरी चार्जिंग पर लगी थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में 8 लोग झुलस गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया है कि घटना के समय मकान स्वामी मोहम्मद रशीद किसी शादी समारोह में गए हुए थे, जिससे घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था
Follow Samachar24