मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर जिलाधिकारी सख्त 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश
Gargachary Times
6 April 2026, 19:56
115 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के कुशल नेतृत्व, मुुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी के निरंतर पर्यवेक्षण के परिणाम स्वरूप जनपद को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने मंे महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है, जनपद में अब तक कुल निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष 85.56 प्रतिशत आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इस तरह जनपद को 1260 आवासों का लक्ष्य मिला था जिसमें से 1078 आवास पूर्ण कर लिए गए है, अगर हम ब्लॉक अनुसार बात करें, तो इस महत्वपूर्ण योजना में खण्ड विकास अधिकारियों के प्रयासों से ब्लॉकों को निर्धारित मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्य की प्रगति इस प्रकार रही, अरांव ब्लॉक को 137 का लक्ष्य आवंटित था जिसके सापेक्ष 121 आवास पूर्ण कर लिए गए है, एका में 158 के सापेक्ष 140 आवास, फिरोजाबाद में 162 के सापेक्ष 140 आवास, जसराना में 116 के सापेक्ष 103 आवास, खैरगढ़ में 31 के सापेक्ष 25 आवास, मदनपुर में 149 के सापेक्ष 116 आवास, नारखी में 232 के सापेक्ष 201 आवास, शिकोहाबाद में 167 के सापेक्ष 148 आवास जबकि टूण्डला में 108 के सापेक्ष 84 आवास पूर्ण कर लिए गए है, इस तरह पूरे प्रदेश में इस महत्वपूर्ण योजना में जनपद को 14 वीं रैंक प्राप्त हुई है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लम्बित आवासों का निर्माण कार्य 15 अप्रैल से पहले तक पूर्ण करने हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को और एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया है कि, उन्होने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त् नही की जाएगी, पीडीडीआरडीए को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन वह ब्लॉक वार समीक्षा करें, ताकि समयसीमा के भीतर हर पात्र को छत मिल सके, जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति विशेषकर दिव्यांगजन, निराश्रित विधवाऐं, घुमन्तु नट जनजाति आवास से वंचित न रहें, उन्होने कहा कि यह प्रशासनिक लक्ष्य नही है, बल्कि उन असंख्य परिवारों के सपनो से जुडा हुआ संकल्प है, जो वर्षाेें से अपने पक्के घर की प्रतीक्षा कर रहें है, जिससे उन्हे एक सुरक्षित और स्थिर जीवन मिल सके।