जनपद में सभी विकास खण्डों और नगरीय निकायों में लगेंगे लोक कल्याणकारी शिविर, पात्रों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
Gargachary Times
6 April 2026, 19:56
83 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन में जनपद केे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियांे तक पहुचाने हेतु 15 अप्रैल से 7 मई 2026 तक विशेष लोक कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योेजनाऐं (वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन और सुधार की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी, सभी शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित किया है, जिसका विवरण इस प्रकार है,
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में कडे निर्देश जारी किए गए जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को शिविरों में मेडिकल बोर्ड और चिकित्सीय दल तैनात करने के निर्देश दिए है, ताकि दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मौके पर ही प्रमाण पत्र बनाया जा सके, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी और अन्य सम्बन्धित अधिकारी पात्र लोगों का चिन्हांकन कर योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे, जिलाधिकारी ने सभी जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर पहुंच कर इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठायें