Loading...

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन फिरोजाबाद को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 6 April 2026, 19:57 116 views
Firozabad
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन फिरोजाबाद को सौंपा ज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से हर साल बिना किसी मानकों के फीस बढ़ा दी जाती है, फीस इतनी अधिक प्राइवेट स्कूलों की है कि गरीब तथा किसान एवं मजदूरों के बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हैं क्योंकि उनके अभिभावकों के पास इतना पैसा नहीं है कि इतनी अत्यधिक फीस जमा कर सके, प्राइवेट स्कूल ड्रेस कोड के नाम पर हर दिन के अनुसार अलग-अलग ड्रेस कोड भी रख रहे हैं तथा ड्रेस भी या तो वह अपने स्कूल से देते हैं या फिर जो उनकी दुकान बंधी हुई है उसे खरीदने की कहते हैं इसी प्रकार से कॉपी, किताबें के खरीद के नाम पर भी प्राइवेट स्कूल या तो स्वयं अपने स्कूलों में किताब बेच रहे हैं या फिर दुकान को बांध रखा है वहा से खरीदने की कहा जाता है, जहां पर मोटा कमीशन का खेल होता है, बढी हुई फीस के खिलाफ एवं मनमानी के खिलाफ, ड्रेस तथा कॉपी किताबों में की जा रही कमीशन खोरी के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन तथा भारतीय किसान यूनियन (किरन) एवं भारतीय किसान यूनियन (शिव) एवं भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) तथा जय जवान जय किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद के नाम जिला प्रशासनिक अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा स्पष्ट रूप से कह दिया कि यदि प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी करने तथा कमीशनखोरी करने के लिए कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन फिरोजाबाद की होगी ।।
Follow Samachar24