Loading...

फ़िरोज़ाबाद जिला अस्पताल में एम्बुलेंस में लगी आग: कंडम एम्बुलेंस बनी आग का गोला, परिसर में मचा हड़कंप

Gargachary Times 6 April 2026, 20:05 131 views
Firozabad
फ़िरोज़ाबाद जिला अस्पताल में एम्बुलेंस में लगी आग: कंडम एम्बुलेंस बनी आग का गोला, परिसर में मचा हड़कंप
फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल परिसर में रविवार देर रात एक कंडम एम्बुलेंस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने वाली एम्बुलेंस पहले से ही कंडम हालत में खड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही सीएमएस डॉक्टर नवीन कुमार जैन मौके पर पहुंच गए। वहीं सीएफओ सत्येंद्र पांडे फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही की टीम ने समय रहते हैं आग को बुझा लिया। अन्यथा जिस एंबुलेंस में आग लगी थी। उसके समीप एक दूसरी एंबुलेंस भी खड़ी हुई थी उसमें भी आग लग सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी या किसी अन्य कारण से।
Follow Samachar24