नगर निगम के अधिकारियों ने की जनसुनवाई
Gargachary Times
7 April 2026, 20:40
61 views
Mathura
जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को संभव संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, जिसको लेकर मंगलवार को सुबह भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा जनसुनवाई की गई।
एवं वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई ।जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 01 अतिक्रमण तथा 03 लाइट, 2 सफाई, 01 नाली में जाली लगाने के लिए, 01 नाली निर्माण कार्य पूर्ण करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें से 01 लाइट से संबंधित शिकायत का निस्तारण किया ।
एवं वृंदावन जोन में कुल 01 सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्याग, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान , सहायक अभियंता निर्माण शशांक सिंह, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र आदि उपस्थित रहे।