Loading...

आंधी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Gargachary Times 7 April 2026, 20:42 80 views
Mathura
आंधी बारिश से जनजीवन प्रभावित
फरह। मंगलवार को दोपहर बाद फरह क्षेत्र में वर्षा और आंधी के कारण फरह क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के कारण हाइवे पर पेड़ और परखम गांव में लगा एक विद्युत पोल भी टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विगत दिनों भी फरह क्षेत्र में आंधी,बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो गई थीं, जिससे उन्हें भारी नुकसान भी हुआ है। किसानों की फसलें अभी तक खेतों से नहीं उठ पाई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है। अब रुक रुक हो रही वर्षा ओर आंधी से लोग परेशान है।
Follow Samachar24