Loading...

डीएम रमेश रंजन महोदय द्वारा जारी आदेश तथा परिवहन विभाग के निर्देशो के क्रम मे संचालित विशेष अभियान की समीक्षा की गयी

Gargachary Times 7 April 2026, 20:51 56 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन महोदय द्वारा जारी आदेश तथा परिवहन विभाग के निर्देशो के क्रम मे संचालित विशेष अभियान की समीक्षा की गयी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं नगर शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद द्वारा जारी आदेश तथा परिवहन विभाग के निर्देशों के क्रम में दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 तक संचालित विशेष अभियान की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गठित निरीक्षण टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक के लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाचं करना सुनिश्चित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिका है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जायेगी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि जिन विद्यालयों द्वारा निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जायेगा, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जनपद में संचालित यह विशेष अभियान बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित विद्यालयी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
Follow Samachar24