ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, लेखपाल मोहित कुमार ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा
Gargachary Times
8 April 2026, 19:57
102 views
Mathura
बलदेव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। कई जगह पकी फसलें गिर गईं और खेतों में सड़ने की स्थिति बन गई। बुधवार को राजस्व विभाग के कानूगो और लेखपाल ने पींगरी , मेघपुर, सुमपुरा, कोह, गोकुलपुर, मिर्जापुर, सहित कई गांवों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल मोहित कुमार ने किसानों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानी।फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराकर किसानों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट में किसानों के साथ है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा मंडल मंत्री होतम सिंह चौहान, कारे लाल,पौहपसिंह,ऋषिकेश पंडित, बंटू राय, चतुर्भुज पंडित, हरिपाल सिंह और अन्य किसान लोग मौजूद रहे।