नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी समिति का किया निरीक्षण
Gargachary Times
9 April 2026, 20:41
80 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता, मथुरा:- नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने गुरुवार को मंडी समिति का निरीक्षण किया और गेहूं खरीद बढ़ाने के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में मंडी सचिव रेनू वर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल सहित विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस दौरान व्यापारियों से आह्वान किया गया कि किसानों गेहूं खरीदने हेतु प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से गेहूं को क्रय किया जाए जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से उनकी स्थिति के बारे में वार्ता की। मंडी परिषद में गल्ला मंडी समिति एवं फल सब्जी मंडी समिति के पदाधिकारी से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मंडी सचिव एवं उपस्थित कार्मिकों को त्वरित कार्रवाई कराकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
मण्डी में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मण्डी समिति को स्वयं के संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चत करने एवं नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नालों की साफ-सफाई कराने हेतु अग्रिम कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्ययोजना बनाई गयी।
उपरोक्त निरीक्षण/बैठक के दौरान फल-सब्जी व्यापार मण्डल मथुरा के पदाधिकारी हाजी इकबाल, अध्यक्ष, जीतू चौधरी, उपाध्यक्ष, राजू, इश्तियाक आदि उपस्थित रहे।