Loading...

थाना एका पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 9 April 2026, 20:42 94 views
Firozabad
थाना एका पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित पुत्र रामनिवास निवासी नगला गुलरिया थाना एका जनपद फिरोजाबाद को शीशिया पुल से करीब 300 मीटर की दूरी पर थाना क्षेत्र एका से दिनांक 08-04-2026 को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए । इस सम्बन्ध मे थाना एका पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना एका पर पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
Follow Samachar24