जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाऐ: सीडीओ शत्रोहन वैश्य
Gargachary Times
9 April 2026, 20:43
88 views
Firozabad
आगामी जनगणना की तैयारी को लेकर आज एम0जी0 इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा आयोजित की गई, समीक्षा का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता द्वारा किया गया, समीक्षा के दौरान जनगणना कार्य को सुचारू और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई, कि जनगणना कार्य में तैनात होने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के माध्यम चलेगा, प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक संचालित होगा, प्रशिक्षण के लिए एम0जी0 इंटर कॉलेज के 45 कमरों को आरक्षित किया गया है, इस प्रशिक्षण में लगभग 6000 प्रगणक एवं सुपरवाइजर भाग लेंगे, प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दो मुख्य मास्टर ट्रेनर एवं 88 ट्रेनरों की तैनाती की गई है, समस्त गतिविधियों की निगरानी और समन्वय के लिए एम0जी0 इंटर कॉलेज परिसर में ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी जनगणना के0एम0 सिंह एवं डीएसटीओ एम0पी0सिंह, सहायक जिला प्रभारी जनगणना सनी कुमार, प्रिंसिपल सरिता यादव, मास्टर ट्रेनर अश्वनी जैन, व योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें।