गोवर्धन में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पर जमकर काटा हंगामा
Gargachary Times
10 April 2026, 21:38
94 views
Mathura
मथुरा जिले में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ती नाराजगी अब सड़कों के साथ साथ अब बिजली घर पर भी दिखने लगी है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को देखने को मिला जहाँ हरीपुरा की सैकड़ों महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी और हंगामे के बीच माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। छोटी परिक्रमा छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित हरीपुरा की बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर बिजली घर पहुंचीं। उन्होंने स्मार्ट मीटरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद बार-बार बिजली काट दी जाती है और पहले की तुलना में बिल भी अधिक आ रहे हैं। महिलाओं के आक्रोश के चलते बिजली घर परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
कस्बा इंचार्ज गोवर्धन ने महिलाओ से शान्ति पूर्ण अपनी बात रखते हुए कहा
शिकायतों की जांच कर उन्हें सही कराने का आश्वासन दिया.
वहीं एसडीओ महावीर सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं की गंभीरता से जांच की जाएगी। जहां भी तकनीकी खामी पाई जाएगी, उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और बिलिंग से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हो गईं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगी।स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ता विरोध बिजली विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि शिकायतों के समाधान के बाद हालात कितने सामान्य हो पाते हैं।