Loading...

आगरा में खालसा सृजना दिवस और बैसाखी पर्व की धूम, 11 से 14 अप्रैल तक सजेंगे विशेष दीवान

Gargachary Times 10 April 2026, 21:39 50 views
Agra
आगरा में खालसा सृजना दिवस और बैसाखी पर्व की धूम, 11 से 14 अप्रैल तक सजेंगे विशेष दीवान
पोस्टर विमोचन के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री कलगीधर सदर बाजार द्वारा बैसाखी पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पत्रकार वार्ता में पत्रकार बंधुओ को दी, ​आगरा, विश्व इतिहास की युगांतकारी घटना, सन 1699 की बैसाखी, जब दशमेश पिता श्री गुरु गोविन्द सिंह जी ने ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर 'पंज प्यारों' को अमृतपान कराया और स्वयं भी उनसे अमृत छक कर 'गोविन्द राय' से 'गोविन्द सिंह' बने, इस पावन खालसा सृजना दिवस को आगरा की समूह सिख संगत द्वारा इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, ​गुरुद्वारा श्री कलगीधर, सदर बाजार के तत्वाधान में और आगरा की समस्त संगतों के विशेष सहयोग से इस केंद्रीय समागम का भव्य आयोजन 11 अप्रैल 2026 से श्री अखंड साहिब जी के पाठ की आरम्भता गुरद्वारा श्री कलगीधर 13 अप्रेल सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग अपरान्त कीर्तन दरबार, 13,अप्रैल शाम 7 बजे से विशेष कीर्तन दरबार, 14 अप्रैल सुबह अमृतवेले से दोपहर 2 बजे तक आलौकिक कीर्तन दरबार किया जाएगा, समागम के मुख्य आकर्षण, इस पावन पर्व पर पंथ के सुप्रसिद्ध रागी जत्थे अपनी हाजिरी भरेंगे, जिनमें मुख्य रूप से, ​भाई सरबजीत सिंह जी (अमृतसर वाले) ​अखण्ड कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी (आगरा वाले) ​भाई केवल सिंह जी (गुरु का ताल वाले) ​भाई हरजोत सिंह, प्रभजोत सिंह (मिट्टा खू वाले) ​भाई हरजीत सिंह जी (हजूरी रागी, गुरुद्वारा कलगीधर, सदर बाजार) कीर्तन दरबार हमेशा की तरह 14 अप्रैल 2026 की रात्रि 8 बजे से गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पुलिस लाइन आगरा पर, इस पूरे आयोजन में संत बाबा प्रीतम सिंह जी (गुरुद्वारा गुरु के ताल) का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त है। ​व्यवस्थापक एवं सेवादार कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सेवादार रमन साहनी, दर्शन सिंह चोपड़ा, जी.एस. मग्गो, सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह ओबराय, श्याम भोजवानी,राजू सलूजा,बंटी ओबरोय,राजेश गोयल,बबलू अरसी, निर्मल सिंह , दलजीत कोचर, शंटी ओबरोय , राजेश गोयल, हिमांशु,बाबा शेरी, रवि, हेमंत भाई, भरत भाई सहित समूह संगत जुटी हुई है। ​समूह सिख संगत ने शहर के सभी धर्मप्रेमियों से इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है,
Follow Samachar24