Loading...

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक

Gargachary Times 10 April 2026, 21:46 109 views
Firozabad
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रांे की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया, जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप, सीपीआईएम आदि) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम मतदाता सूची का विधिवत् प्रकाशन किया गया, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक प्रति फोटो युक्त (हार्ड कॉपी) निःशुल्क उपलब्ध कराई गई, पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं विशेष कर युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने पर विशेष बल दिया गया है, आम जनमानस की सुविधा के लिए यह सूची संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, तहसील मुख्यालयों और जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है, जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र (टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज, फिरोजाबाद) का विस्तृत विवरण निम्नवत् है, विधान सभा संख्या विधान सभा क्षेत्र का नाम पोलिंग स्टेशन पुरूष मतदाताओें की सं0 महिला मतदाताओें की सं0 थर्ड जेंडर मतदाताओें की सं0 कुल योग 95 टूण्डला 458 196515 163272 9 359796 96 जसराना 465 195141 161746 5 356892 97 फिरोजाबाद 450 204039 174031 36 378106 98 शिकोहाबाद 414 178258 148050 9 326317 99 सिरसागंज 394 170617 140108 2 310727 कुल 2181 944570 787207 61 1731838 विधानसभा निर्वाचक नामावलियांे का अंतिम प्रकाशन का विमोचन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा हुआ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक कर लें, ‘हमारा लक्ष्य कोई भी मतदाता न छूटे‘ के संकल्प को पूर्ण करना है। इस दौरान सीपीआईएम के जिला महासचिव नवल सिंह एडवोकेट, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि प्रभारी विधानसभा टूंडला अखिलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉ विजय आर्य, जिला महासचिव कांग्रेस शैलेंद्र शर्मा, सीपीआईएम के जिला सचिव फिरोजाबाद सोमेश कुमार चक, सीपीआईआईएम के जिला मंडल सदस्य भूरी सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी निर्मल कुमार, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी शिव शंकर शर्मा, उप जिलाधिकारी सिरसागंज धर्मवीर भारती, उप जिलाधिकारी जसराना राजेश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी टूंडला अंकित वर्मा, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद डॉ0 गजेंद्र पाल सिंह सहित सम्बन्धित आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24