Loading...

निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

Gargachary Times 10 April 2026, 21:47 64 views
Firozabad
निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी रोस्टर के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा स्कूल चलो अभियान 2026-27 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि मुख्य सचिव महोदय, उ०प्र० शासन द्वारा स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अद्यतन 7534 नवीन नामांकन होने पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन की प्रगति बढाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। गतवर्ष नामांकित शतप्रतिशत बच्चों को अग्रिम कक्षा में प्रवेश कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। कक्षा-8 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कक्षा-9 में शतप्रतिशत प्रवेश कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये गये। सुनिश्चित किया जाए कि अध्यापकों द्वारा किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धित दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से बंचित न किया जाए तथा बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचना को प्रवेश हेतु मान्य किया जाए। शैक्षिक सत्र 2026-27 में शतप्रतिशत बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये, जिसमें यह भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये कि विद्यालय स्तर पर आपूर्तित पुस्तकें बच्चों को वितरित हो जायें, इसका रेण्डमली निरीक्षण कराया जायेगा, जिसमें पुस्तकें बच्चों पर उपलब्ध न पाये जाने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। साथ ही शतप्रतिशत आपूर्ति हेतु सम्बन्धित फर्म से व्यक्गित सम्पर्क कर 15 अप्रैल तक कराये जाने के निर्देश दिये गये। स्मार्ट क्लास के संचालन की प्रगति संतोषजनक न होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कडें निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत स्मार्ट क्लास संचालित की जाये तथा पी.एम. श्री विद्यालयों में स्थापित आई.सी.टी. लैब में किसी सी०बी०एस०ई० विद्यालय के पाठ्यक्रम को लागू कराते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को खराब प्रदर्शन वाले बिन्दुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था यूपी सिड़को को को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के साथ निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिये गये। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत असंतृप्त विद्यालयों को संतृप्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं में अपेक्षित कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ समस्त जनपद व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा प्रेरणा एप के माध्यम से प्रतिमाह विद्यालय निरीक्षण का लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
Follow Samachar24