Loading...

फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि की तीन सदस्य टीम का गठन किया

Gargachary Times 10 April 2026, 21:47 78 views
Firozabad
फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि की तीन सदस्य टीम का गठन किया
विगत दिनों मे हुई असमायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि की घटनाओं को देखते हुये जिलाधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा किसानों की फसलों में हुये नुकसान का ऑकलन करने के लिये कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, लेखपाल एवं जनपद फिरोजाबाद हेतु नामित फसल बीमा कम्पनी एच०डी०एफ०सी०अर्गो के प्रतिनिधि की तीन सदस्यी टीम का गठन किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी 2025-26 मौसम में बीमित कृषकों द्वारा 72 घंटे के अन्दर ट्रोल फ्री नं0 14447, कॉप इन्श्योरेन्स एप एवं व्हाटसप चैट बॉट नं0 7065514447 पर फसलों में हुए नुकसान की सूचना दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित बैंक शाखा, सहकारी समिति, कृषि विभाग के कार्यालयों एवं सम्बन्धित लेखपाल को भी लिखित में फसलों में हुए नुकसान की सूचना दी जा सकती है। जनपद फिरोजाबाद हेतु गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों, आलू फसले अधिसूचित है।
Follow Samachar24