भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की पंचायत का आयोजन
Gargachary Times
11 April 2026, 20:35
73 views
Bulandshahr
बुलन्दशहर सर्वेश कुमार
लखनऊ के नजदीकी जिला बाराबंकी मैं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत का आयोजन किसान मसीहा बब्बर शेर ठाकुर राजेश सिंह चौहान, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरी नाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव चौधरी उम्मेद सिंह आदि के नेतृत्व में किया गया जिसमें बुलंदशहर के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य को किसान मसीहा ठाकुर राजेश सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा आदि के द्वारा साॅल उढाकर सम्मानित किया गया तथा किसानों के बहुत बड़े मंच से बोलने का मौका भी मिला
किसान मसीहा ठाकुर राजेश चौहान ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदेश को आपदा घोषित कराते हुए प्रदेश के सभी किसानों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने की मांग की
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश की सरकार स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सपनों को साकार कर रही है और प्रदेश के अधिकारी सरकार के कामों में अड़ंगा लग रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाली 15 मई को बुलंदशहर के स्याना मैं संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि किसान मसीह ठाकुर राजेश चौहान रहेंगे जो हेलीकॉप्टर से आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने अधिकारियों के किसानों के प्रति उदासीन रवैया को पहचानते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कुछ बड़ा निर्णय लेने की बात कही क्योंकि पंचायत में कोई सक्षम अधिकारी किसानों से बात करने नहीं पहुंचा जिससे कुपित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ कूच करने का ऐलान कर दिया आगे आगे किसान मसीहा सहित चौधरी मांगेराम त्यागी, चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा आदि पदाधिकारी चल रहे थे पीछे किसानों का सैलाब उमड पड़ा जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और किसानों को रोकने की पूरी पूरी कोशिश की गई जिससे काफी धक्का मुक्की के तहत फोर्स को एक तरफ कर दिया गया तथा नेशनल हाईवे पर दूर-दूर तक जाम लग गया था जो कई घंटे तक लग रहा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा माफी मांगने और मान मनोबल के तहत बाराबंकी के जिला अधिकारी और पुलिस कप्तान ने किसानों की बात सुनी तथा जिला अधिकारी ने हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं किसानों की सभी समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया किसानों ने की जोरदार नारेबाजी और किसान मसीहा ठाकुर राजेश सिंह चौहान ने धरना समाप्त करते हुए कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा