फ़िरोज़ाबाद में सख्त चेकिंग अभियान, पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप
Gargachary Times
11 April 2026, 20:37
101 views
Firozabad
फ़िरोज़ाबाद में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें कई वाहनों के चालान काटे गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को सीज भी किया गया सड़कों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी और सख्ती से की जा रही कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। शिकोहाबाद नगर में SHO अनुज कुमार राणा के साथ एसपी ग्रामीण ने पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।