आंवल खेड़ा क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा में तीन दिवसीय रासलीला का 12 अप्रैल को समापन: उमड़ा जनसैलाब, पुलिसकर्मियों और पत्रकारो का हुआ सम्मान
Gargachary Times
13 April 2026, 20:33
100 views
Agra
आगरा आंवल खेड़ा क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा स्थित प्राचीन जाहरवीर मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का आज भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। समापन के अवसर पर रासलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रधान पुत्र अमन चौहान ने बरहन थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी सहित समस्त पुलिस टीम व पत्रकार विजय सोलंकी का भव्य स्वागत व सम्मान किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना बरहन पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बता दें कि इस तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 10 अप्रैल को किया गया था। ग्राम चौकड़ा में हर वर्ष प्राचीन जाहरवीर मंदिर पर रासलीला का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जाता है। इस वर्ष आयोजन की कमान ग्राम प्रधान राजीव चौहान (अध्यक्ष) के हाथों में रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से केशव चौहान, रतेंद्र सिंह, पप्पू फौजी, अन्नू चौहान, लाल कुमार, योगेश चौहान, सत्य प्रकाश, सोनू चौहान, अमन चौहान और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान समाजसेवी श्याम वीर सिंह, रोतेंद्र सिंह, रंझोर सिंह, कृष्णा, रिंकू चौहान, अनुज, प्रवीन, अंशु, अभिषेक, गजेंद्र, अश्वनी विनय, सौरभ, चंद्रभान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।