राया-बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, राया में फिर उड़ी बाइक— घटना CCTV कैद
Gargachary Times
13 April 2026, 20:33
48 views
Mathura
मथुरा जनपद के राया क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है जनक बाजार स्थित शमां बैटरी हाउस के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक को अज्ञात चोर ने शाम करीब 7:15 पर चोरी कर लिया बताया जा रहा है कि उस समय बाइक मालिक दुकान के काम में व्यस्त था, इसी दौरान चोर ने मौका पाकर हैंडल लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका
पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना राया पुलिस से की गई है और जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की गई है वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि राया क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है