बिजली के सार्ट सर्किट से किसान की ख़डी फ़सल में लगी आग, सूचना के बाद पुलिस प्रसाशन के अधिकारी पहुंचे गाँव
Gargachary Times
13 April 2026, 20:39
79 views
Mathura
गोवर्धन -सोंख के गांव तसिया में किसान की फ़सल सार्ट सर्किट के चलते जलकर खाख हो गयी. पीड़ित किसान दिगंबर पुत्र नहार सिँह ने बताया की उसकी गेंहू की फ़सल पक कर तैयार थी कुछ फ़सल को वह घर ले आया बाकी फ़सल जो खेत में ख़डी थी उसे काटने से पहले ही बिजली के सार्ट सर्किट के चलते खेत में आग लग गयी. पीड़ित किसान के अनुसार उसने घटना की सूचना प्रसाशन को दी तो प्रसासन की तरफ से लेखपाल ओमबीर सिँह व कानूनगो सुरेन्द्र सिँह घटना स्थल पर पहुँचे जहाँ बिजली से हुये नुकसान का मौका मायना कर पीड़ित किसान की हर सम्भव मदद का अस्वासन दिया है. वहीं पीड़ित किसान ने बताया की सार्ट सर्किट से उसका गेंहू व पशुओं के लिये भूसा तक नहीं बचा पीड़ित किसान ने सरकार से मदद की गुहार लगाईं है.