Loading...

डंडा लेकर स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली घर पहुंची महिलाएं

Gargachary Times 13 April 2026, 20:44 377 views
Mathura
डंडा लेकर स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली घर पहुंची महिलाएं
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। स्मार्ट मीटर से परेशान जनता में भारी उबाल देखा जा रहा है। स्मार्ट मीटर के विरोध में मथुरा में महिलाएं हाथों में ठंडा लेकर बिजली घर पहुंच गई। सोमवार को तमाम महिलाएं एकत्रित होकर हाथों में डंडा लेकर जमुनापार के बिजली घर पहुंच गई। और स्मार्ट मीटर वापस लो के नारे लगाने लगी। हालांकि महिलाओं की किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं वह वहां मौजूद कर्मचारियों से कह सुनकर और प्रदर्शन कर वापस चली गई। स्मार्ट मीटर अब जनता की ही नहीं अधिकारियों के लिए भी समस्या बनते नजर आ रहे हैं। क्योंकि अब तक तो स्मार्ट मीटर से जनता परेशान थी। लेकिन अब जनता अधिकारियों को परेशान करने लगी है। जिससे यह अधिकारियों के लिए। जिस कारण अधिकारी भी परेशान दिखाई देने लगे हैं। जमुनापार स्थित लक्ष्मी नगर बिजली घर पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं के हाथों में डंडा लेकर प्रदर्शन करना एक अलग ही प्रदर्शन रहा।
Follow Samachar24