आंवल खेड़ा क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा में किसान जनचोपाल में उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह नें सुनी किसानों की समस्या।
Gargachary Times
13 April 2026, 20:45
144 views
Agra
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा
आगरा एत्मादपुर किसान चौपाल में समस्याओं को गंभीरता से लिया उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने 13 अप्रैल सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान के आवास पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने सभी किसानों को गंभीरता से सुना। किसानों की हर समस्या के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। चौकड़ा नयावास और रुपधनूं के लेखपाल और कानून गो ने अंश निर्धारण में हुई गड़बड़ी और नाम संशोधन से संबंधित त्रुटियों को सुधारा। राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने कहा कि तहसील प्रशासन और कर्मचारी ध्यान रखें कि किसानों मजदूरों का हर जायज़ काम सुगमतापूर्वक और विना किसी परेशानी के हों। किसानों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मैं किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के लिए उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह को धन्यवाद देता हूं। किसान चौपाल में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजकपूर दलित, जिला उपाध्यक्ष पवन दीप सिंह, तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी,छात्र नेता भानु चौहान, हिमांशु कुमार, चंद्र शेखर, विष्णु चौधरी, गजेन्द्र सिंह चौहान, श्याम वीर,बृज गोपाल यादव, आदि मौजूद रहे।