Loading...

कल्पतरू ग्रुप पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Gargachary Times 13 April 2026, 20:47 50 views
Mathura
कल्पतरू ग्रुप पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
फरह: कल्पतरू ग्रुप ऑफ कंपनीज बिल्डटेक कारपोरेशन लिमिटेड पर निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसीजेएम कोर्ट मथुरा के आदेश पर 11 अप्रैल 2026 को थाना फरह में कंपनी के चेयरमैन व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दादरा नगर हवेली के सिलवासा निवासी एजेंट गणेश देशमुख ने कंपनी पर फर्जी तरीके से पैसा जमा कराकर हड़पने का आरोप लगाया है। सिलवासा निवासी गणेश देशमुख ने बताया कि कल्पतरू ग्रुप ने उन्हें एजेंट नियुक्त कर करीब 150 से अधिक लोगों को शेयर होल्डर बनवाया। विजय पांचाल ठाणे, मोहन माचीगर मुंबई, घेला भाई पटेल गुजरात समेत कई राज्यों के लोगों ने कंपनी में निवेश किया था। आरोप है कि कंपनी ने शेयर होल्डर के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया। पीड़ित ने बताया कि 6 मार्च 2026 को मथुरा आने पर पता चला कि कंपनी ने काफी लोगों का पैसा हड़प लिया है। गरीबी और मजदूरी कर जोड़ा गया पैसा भी कंपनी ने नहीं लौटाया। भुगतान मांगने पर कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गणेश देशमुख ने 9 मार्च 2026 को थाना फरह व एसएसपी मथुरा को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 मार्च 2026 को एसीजेएम कोर्ट मथुरा में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24