“मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0” द्वितीय चरण के तहत जनपद पुलिस द्वारा स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया
Gargachary Times
13 April 2026, 21:05
64 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज –5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । आज दिनाँक 13.04.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज– 5.0 द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत थाना बसईमो0पुर के ग्राम मडूआ माँता मंदिर में, थाना जसराना के रामदीन डीएसएसएम इंटर कॉलेज में, थाना अरांव के ग्राम पिडसरा में, थाना खैरगढ के शिवबल्लभ इंटर कॉलेज में, थाना टूण्डला के पिंक बूथ पर, थाना नगला खंगर के शान्ती पब्लिक इंटक कॉलेज में, थाना पचोखरा के भगवान सिंह देवी इंटर कॉलेज में, थाना उत्तर के चन्द्रशेखर मार्केट में, थाना दक्षिण के झाँ क्लासिस में, थाना सिरसागंज के गिहार कॉलोनी में, थाना लाइनपार के विद्या ग्लोबल स्कूल में, थाना मक्खनपुर के नई बस्ती नवादा में, थाना राजावली के ग्राम गोथुआ, आदि में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया ।
महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वुमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया