एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत जब्त किए माल का विधिवत कराया निनष्टीकरण
Gargachary Times
13 April 2026, 21:06
74 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बरामद किये गये निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु चलाए गये ऑपरेशन दहन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए माल का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया ।जनपद के विभिन्न थानों के कुल 96 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थ (गांजा, चरस, डायजापाम व अन्य) को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध की उपस्थिति में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्त माल के अभिलेखों सहित प्रस्तुत करते हुए जेआरआर वैस्ट मैंनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर जनपद आगरा में जनपदीय डीडीसी कमेटी की उपस्थिति में भस्मक भट्टी में नष्ट कराया गया ।