Loading...

टेट अनिवार्यता रूपी काले कानून के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस/पैदल मार्च

Gargachary Times 13 April 2026, 21:06 74 views
Firozabad
टेट अनिवार्यता रूपी काले कानून के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस/पैदल मार्च
फिरोजाबाद में भारत के सुप्रीम कोर्ट के पारित आदेश के अनुसार भारत में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को टेट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। उपरोक्त टेट अनिवार्यता कानून को वापस कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ फिरोजाबाद के बैनर तले आज़ जनपद के शिक्षक शिक्षिकाओं ने एकत्रित होकर बीआरसी फिरोजाबाद से कलैक्ट्रेट परिसर तक हाथों में मशाल एवं तख्ती लेकर जुलूस निकाला तथा टेट अनिवार्यता समाप्त करो, काला कानून वापिस लो लिखीं पट्टिकाए लेकर सड़कों पर पैदल मार्च निकाला उपस्थिति जनसमूह के माध्यम से टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांगों की आवाज मुख्यालय की सड़कों पर गूंजती रही। मशाल जुलूस में उपस्थितशिक्षक संगठनों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने मांग की है कि आर टी ई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त किए गए शिक्षको पर टेट की अनिवार्यता लागू करना न्याय संगत नहीं है। जब इन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की प्रचलित नियमावली के अनुसार हुईं थीं तब टेट अनिवार्यता लागू नहीं थी । लगभग 25-30 वर्ष की सेवा एवं अनुभव वाले शिक्षकों को टेट से मुक्त रखा जाना न्याय हित में है। अतः पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर बाद में लागू की गई शर्तों को बाध्यकारी बनाना उचित नहीं है । मांग की गई कि उपरोक्त टेट अनिवार्यता कानून की समस्या पर पुनः विचार करते हुए शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त कराने की कृपा की जाए। कलैक्ट्रेट परिसर में समान सभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षकों ने टेंट अनिवार्यता कानून के विरोध में अपने अपने विचार व्यक्त किए। मशाल जुलूस रैली में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थिति रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कृष्णज, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमल यादव, टी एस सी टी के जिला प्रमुख मनोज गोस्वामी, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष वी एन सिंह, संजय सिंह, सलिल यादव, रामानंद तेनगुरिया, सहदेव सिंह चौहान, भुवनेश चंद्रा, राघवेन्द्र सिंह जादौन, योगेश शर्मा, अवधेश यादव, ओमप्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, विनीत कुमार, अभय सिंह, सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
Follow Samachar24