महिला आरक्षण बिल पर महिला आयोग अध्यक्ष की प्रेस वार्ता
Gargachary Times
13 April 2026, 21:08
92 views
Firozabad
फिरोजाबाद डबरई विकास भवन सभागार में आज नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस दौरान बड़ी संख्या में आशा, आंगनबाड़ी और अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया, अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और विधायी सुधारो पर विस्तार से प्रकाश डाला, श्रीमती बबीता चौहान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना एक अभूतपूर्व कदम है, यह केवल एक कानून नहीं बल्कि नारी तू नारायणी की भावना को धरातल पर साकार करने का माध्यम है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ शुरुआत की थी, आज वह अपने शीर्ष स्तर पर है, आज बेटियां सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हर दृष्टि से सुरक्षित और सक्षम बना रही हैं, राज महिला आयोग की अध्यक्ष ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि आज पंचायत में 64 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं, महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं बल्कि डिसीजन मेकिंग की भूमिका में है और अपने कार्यों के माध्यम से समाज के सामने नई मिसाल पेश कर रही हैं।
सरकार ने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया है, आज की नारी जागरुक है और अपने अधिकारों के लिए तैयार है और हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही है, अध्यक्ष महोदया ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आदि आबादी को पूर्ण न्याय दिलाना है, जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है, उन्होंने अपनी योग्यता को साबित किया है, आज महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं, उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य आदि उपस्थित रहें।