उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 बबीता सिंह चौहान द्वारा वन स्टॉप सेंटर का क्रिया निरीक्षण
Gargachary Times
13 April 2026, 21:09
125 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा0 बबीता सिंह चौहान द्वारा वन स्टॉप संेटर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मा0 अध्यक्षा ने केन्द्र की कार्य प्रणाली और साफ-सफाई और पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया, उन्होने केन्द्र के विभिन्न पटलों का अवलोकन किया और वहां उपस्थित स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, मा0 अध्यक्षा ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा किए जा रहें कार्यांे और दी जा रहीं सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होने केन्द्र के काम काज को संतोष जनक पाया, उन्होने केन्द्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीडित महिलाओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त् नही की जाएगी, केन्द्र में उपलब्ध आपातकालीन सहायता, चिकित्सा सुविधा और विधिक परामर्श सेवाओं की उपलब्धता की भी जांच की गयी, इस अवसर पर सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी और वन स्टॉप संेटर की टीम उपस्थित रहीं, साथ ही साथ जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी के0एम0 सिंह भी उपस्थित रहें।