पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन
Gargachary Times
14 April 2026, 20:32
73 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ पार्टी के मोहनलालगंज से सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अभिषेक मिश्र, लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सब लोग भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हजारों सालों के शोषण के खिलाफ सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय के राज के लिए साल लगे या सदी समाजवादी लोग लगातार संघर्ष करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के लोगों ने कहा था कि 400 सीटें जीत जायेंगे तो संविधान बदल देंगे। हम उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान किया और संविधान को बचा लिया, लोकसभा में हार के बाद भाजपाई अण्डर ग्राउण्ड हो गये हैं। हम सभी लोगों को मिलकर भाजपा को हराना और हटाना भी है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं हैं, वह लोहे की तलवार है, संविधान हमारी रक्षा करता है। संविधान संजीवनी है। हम सभी को न्याय दिलाता है। आगे बढ़ने और बराबरी का मौका देता है। हम सभी समाजवादी लोग संविधान को बचाने और बाबा साहब के सिद्धांतों को बचाने के लिए काम करते रहेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की दस साल की सरकार में कई जगह बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गयी। 50 जिलों में बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई। उनको अपमानित किया गया। इस सरकार ने क्या कार्रवाई की। बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने वाले लोग अब वोट के लिए चुनाव से पहले जनता को भरमाने और झूठा संदेश देने के लिए बजट दे रहे है। प्रदेश की जनता भाजपा के साजिश और षडयंत्रों से सावधान है। भाजपा के छल में नहीं आयेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सीएल वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित सर्वश्री अंशू केडिया, चिंता देवी, विजयलक्ष्मी, फखरूल हसन चांद, विजय सिंह यादव, राम सागर यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, सभासद, पवन मनोचा, नवीन धवन बंटी, राम बाबू सुदर्शन, संवदना चतुर्वेदी, मनोज पासवान, एसके राय, संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, राजबाला रावत, सोनू कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव रामगोपाल यादव, रूपनरायण यादव, शैलेन्द्र यादव साधू, रामहरि चौहान, गिरधारी लाल लोधी, त्रिवेणी प्रसाद पाल, दिनेश कुमार सिंह, अनिल यादव, ज्ञानेश लोधी, इं0 संदीप यादव, मनोज पासवान, अमरपाल सिंह, वीरपाल सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह, विजय सिंह यादव, रामलखन चौरसिया, रंजीत यादव, छविलाल रावत, दुर्गेश कुमार सिंह ‘सोनू’, रामप्रकाश यादव, यशवीर लोधी, ब्लाक प्रमुख ऊषा सेन, हरिशंकर यादव, चेयरमेन बी0के0टी0 गनेश रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू लोधी, अनिल पासी, बचान सिंह यादव, नवनीत सिंह, असफाक सिद्दीकी, वीरेन्द्र जौरिया, रवि यादव, आकाश गौतम, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, अजय कुमार रावत, चन्द्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्या, परमेश्वर गौतम, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार रावत ‘टाइगर’, छात्र सभा जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सालिम काकोरी, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष राजू रावत, मजूदर सभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार ‘गुड्डन’, अशोक देव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, सरोजनी अम्बेडकर, पार्षद केशव रावत, प्रमोद यादव, सुनील रावत, सनी रावत, ब्लाक अध्यक्ष संदीप यादव, इशहाक गाजी, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी शिवकुमार रावत ‘गांधी’, रोमेश गौतम, गोविन्द यादव, त्रिभुवन सिंह, प्रवेश यादव, राजकुमार, जितेन्द्र लोधी, लल्लू यादव, विजय यादव, डॉ. मरगूब कुरैशी, दीपक महाकाल, सीताराम लोधी, अभय मुलायम, जोन प्रभारी मनीष यादव, राजू कुरैशी मौजूद रहे।