नगला चंद्रभान में सूर्या फाउंडेशन का दस दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न
Gargachary Times
14 April 2026, 20:32
62 views
Mathura
फरह। फरह सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत ब्रज क्षेत्र के गुलाब चंद मेमोरियल स्कूल, नगला चंद्रभान में चल रहे दस दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
शिविर में बच्चों को कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, चित्रकला, मिट्टी के खिलौने बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बौद्धिक सत्र में आदर्श घर, विद्यार्थी के गुण, सुरक्षा, भारत का नक्शा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विंग कमांडर (रिटा.) के.के. शुक्ला ने कहा कि शिविर में जो सीखा है, उसे जीवन में हमेशा ध्यान रखना। बदलते मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन में व्यक्ति का असली गहना है। विशिष्ट अतिथि व सूर्या फाउंडेशन के जोन प्रमुख शत्रुहन लाल कश्यप ने कहा कि अच्छी आदतें व्यक्ति के जीवन को अच्छा बनाती हैं और आज के बच्चे कल का भारत हैं। उन्होंने कहानी के माध्यम से एकता का संदेश दिया और ग्रामीणों से बच्चों के सकारात्मक कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि व स्कूल प्रबंधक गोपाल लवानिया ने बच्चों को जल व विद्युत संरक्षण के गुर सिखाए। क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने संस्था के प्रकल्पों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जतिन शर्मा, राजकुमार झा, भगवतस्वरुप, योगेंद्र चौहान, अरविन्द चौहान, शशी बघेल, निशांत अमोरिया, सौम्य सिंह, रूबी चौहान, रवीना सिंह, संजना, कोमल सहित। और सैकड़ो ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।